Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोविड-19 भारत: एक दिन में करीब आठ हजार नए केस, 16 की मौत

by यूनिक समय • April 12, 2023
Advertisement
Ad

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को दो लाख 14 हजार 242 लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया था। इसमें 3.65 यानी 7,830 लोग संक्रमित पाए गए।

कोरोना को लेकर बुरी खबर है। देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड मरीजों की पहचान हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को एक दिन के अंदर सात हजार 830 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जो कि 223 दिन में सबसे ज्यादा हैं। इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 40 हजार के पार हो गई है। अब देश में 40 हजार 215 मरीज ऐसे हैं, जो संक्रमित हैं। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या फिर घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को दो लाख 14 हजार 242 लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया था। इसमें 3.65 यानी 7,830 लोग संक्रमित पाए गए। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के चलते 16 लोगों की मौत भी हो गई। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में दो-दो संक्रमितों ने जान गंवाई, जबकि उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र हरियाणा और गुजरात में एक-एक मौत दर्ज की गई। केरल में पांच मौतें दर्ज हुईं। देश में संक्रमण के चलते अब तक पांच लाख 31 हजार 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

एक सितंबर के बाद मंगलवार को सबसे ज्यादा सात हजार 946 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
देश में अब तक चार करोड़ 47 लाख 76 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
अब तक संक्रमित हुए लोगों में 0.09 मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है। बाकी 98.72 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं। 1.19 प्रतिशत मरीजों की मौत हो चुकी है।
देश में 220.66 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.