Thu, Sep 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘Krishnavataram Part 1: Hridayam’: CM योगी ने पूरी यूपी में फिल्म को किया टैक्स फ्री; 4 दिन में कमाए 10 करोड़

by Tarun Bhardwaj • May 11, 2026
Krishnavataram Part 1

‘Krishnavataram Part 1: Hridayam’: CM योगी ने पूरी यूपी में फिल्म को किया टैक्स फ्री; 4 दिन में कमाए 10 करोड़

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पौराणिक गाथाओं और आधुनिक सिनेमा के बेहतरीन संगम वाली फिल्म ‘Krishnavataram Part 1: Hridayam’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म के प्रति दर्शकों के जबरदस्त उत्साह और इसकी सांस्कृतिक गहराई को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में इसे टैक्स फ्री (Tax Free) घोषित कर दिया है। सोमवार को फिल्म की स्टार कास्ट और निर्माताओं ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बॉक्स ऑफिस पर ‘कृष्णावतारम’ का जलवा

पौराणिक फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ ने 8 मई को रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता से सबको हैरान कर दिया है और खास बात यह है कि इसने अपने साथ रिलीज हुई कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म ‘Krishnavataram Part 1: Hridayam’ के घरेलू कलेक्शन की बात करें तो इसने भारत में 8 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कुल कमाई का आंकड़ा 9.80 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार में वीकेंड पर तगड़ा उछाल देखा गया, जहाँ ₹42 लाख के पेड प्रीव्यू और शुक्रवार को ₹1.15 करोड़ के कलेक्शन के बाद, शनिवार को ₹2.25 करोड़ और रविवार को ₹3.50 करोड़ की शानदार कमाई दर्ज की गई।

CM योगी और कैबिनेट ने देखी स्पेशल स्क्रीनिंग

रविवार को लखनऊ के लोकभवन में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और कई कैबिनेट मंत्री शामिल हुए।

krishnavataram- India TV Hindi

फिल्म की तारीफ करते हुए सीएम योगी ने कहा “यह फिल्म भगवान कृष्ण के जीवन, उनके मानवीय दृष्टिकोण और द्वापर युग की सनातन संस्कृति को भव्य पैमाने पर दर्शाती है। यह युवाओं को हमारी विरासत से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।”

हर जिले में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाए। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति और सनातन गौरव के बारे में जागरूक करना है। मुलाकात के दौरान फिल्म के निर्माता साजन राज कुरुप, शोभा संत, निर्देशक हार्दिक गज्जर और मुख्य कलाकार सिद्धार्थ गुप्ता व संस्कृति जयना मौजूद रहे।

तीन भागों में आएगी ‘कृष्णावतारम’

निर्देशक हार्दिक गज्जर की यह महत्वाकांक्षी फिल्म तीन भागों में रिलीज होगी। ‘हृदयम’ इस सीरीज का पहला भाग है। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स जल्द ही इसके अगले दो भागों की घोषणा कर सकते हैं। फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जयना और सुष्मिता भट जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: West Bengal: शुभेंदु अधिकारी ने कैबिनेट की पहली बैठक में लिए अहम फैसले; बोले “अब बंगाल में ‘अहम नहीं, नीति’ चलेगी”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बलदेव छठ पर दुल्हन की तरह सजी बलदेव नगरी ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000 Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं अभिनेत्री अंबिका कपिल शर्मा की Netflix पर फिर होगी धमाकेदार वापसी यूपी में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां महिला बैंक कर्मचारी से जुड़े मामले में पूर्व सपा नेता डॉ. राजन रिजवी पर एफआईआर दर्ज