Tue, Sep 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Kriti Sanon Ad Controversy: कंगना रनौत ने कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड पर साधा निशाना; बोलीं- “यह ऐड जानबूझकर अजीब बनाया”

by Tarun Bhardwaj • August 25, 2026
Kangana Ranaut takes aim at Kriti Sanon's Raksha Bandhan ad

Kriti Sanon Ad Controversy: कंगना रनौत ने कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड पर साधा निशाना; बोलीं- “यह ऐड जानबूझकर अजीब बनाया”

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर जारी एक ज्वैलरी ब्रांड के विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद अब और गरमा गया है। इस ऐड में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के पहनावे को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कंगना ने कृति के लुक की आलोचना करते हुए त्योहारों के दौरान पहनावे की मर्यादा बनाए रखने की बात कही है।

क्या है पूरा विवाद?

हाल ही में प्रसिद्ध ज्वैलरी ब्रांड ‘जीवा’ (Giva) ने रक्षा बंधन के मौके पर एक नया विज्ञापन जारी किया था। इस ऐड में कृति सेनन ऑफ-व्हाइट रंग के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी हुई है।

विज्ञापन के सामने आते ही सोशल मीडिया यूज़र्स ने पारंपरिक भारतीय त्योहार के लिए इस तरह के पहनावे को ‘अनुचित’ बताते हुए ब्रांड और अभिनेत्री दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

कंगना रनौत का तीखा तंज

सोमवार को कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस मामले पर अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा कि आज के दौर में महिलाओं के पास पहनावों के असीमित विकल्प मौजूद हैं, लेकिन उन्हें अवसर और रिश्तों की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।

कंगना ने अपनी पोस्ट में कहा “महिला होने के लिए यह एक शानदार समय है। हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं और आज की महिला ग्लोबल है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी और बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक हमारे पास इतने सारे ऑप्शन हैं। ऐसे में आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स जैसे कपड़ों में अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपका स्टाइलिंग सेंस कहां चला गया? यह ऐड जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है।”

Kangana Post

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस दो धड़ों में बंट गई है। एक तरफ जहां कई लोग कंगना की बात से सहमति जताते हुए त्योहारों पर पारंपरिक परिधान पहनने का समर्थन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कृति के फैंस और कई यूज़र्स इसे व्यक्तिगत पसंद और आधुनिक फैशन का हिस्सा बता रहे हैं। फिलहाल इस विवाद पर कृति सेनन या ज्वैलरी ब्रांड की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; कहा- ‘ड्रेस कोड का पालन जरूरी’, छात्रा की याचिका खारिज

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत गोवेर्धन में गिरिराज परिक्रमा कर रही मुंबई की युवती पर हमला ब्रेंडन टेलर ने सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोडा 10 किलो सोना उड़ाने वाला व्यापारी का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार महिला बाइक सवार को टक्कर मारने के मामले में कार चालक दौसा से हिरासत में कोसीकलां के ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाले चोर की तलाश में जुटी मथुरा पुलिस ₹2,000 तक का UPI और RuPay लेनदेन रहेगा पूरी तरह शुल्क-मुक्त बाल सुरक्षा मामलो में केंद्र सरकार के कड़े रुख के बाद Meta ने सहमति व्यक्त की