Sat, Jun 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कुशीनगर: नशेबाज दारोगा ने पेट्रोल पंप पर पिस्टल लहराते हुए किया हंगामा, सस्पेंड

by • May 15, 2021

कुशीनगर: नशेबाज दारोगा ने पेट्रोल पंप पर पिस्टल लहराते हुए किया हंगामा, सस्पेंड

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूपी के कुशीनगर में गुरुवार की रात पेट्रोल पंप पर नेबुआ नौरंगिया थाने के नशेबाज दारोगा ने रिवाल्वर लेकर मैनेजर और कर्मचारियों को दौड़ा लिया। कर्मी डर कर भाग गए। इस दौरान वहां डीजल-पेट्रोल भरवाने आए वाहन मालिकों को भी दौड़ाया और एक बोलेरो चालक की पिटाई कर दी। दारोगा की रिवाल्वर लहराते हुये वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, शिकायत के बाद एसपी सचिन्द्र पटेल ने मामले को संज्ञान लेते हुए दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।

कर्मचारियों ने दारोगा की करतूत की सूचना थाने में दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पवन सिंह ने कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर दारोगा को थाने ले आए। थानाध्यक्ष ने इसकी शिकायत एसपी की। वहीं, दारोगा की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर होने लगा। इस पर एसपी सचिन्द्र पटेल ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए दोषी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.