Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लापता लेडीज: महिला दिवस पर ‘लापता लेडीज’ के मेकर्स का स्पेशल ऑफर, सिर्फ इतने रुपये में देखें फिल्म

by vaishali • March 6, 2024
महिला दिवस

लापता लेडीज: महिला दिवस पर ‘लापता लेडीज’ के मेकर्स का स्पेशल ऑफर, सिर्फ इतने रुपये में देखें फिल्म

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानि 8 मार्च को इस फिल्म पर स्पेशल ऑफर दिया गया है। टिकट के दाम घटाए गए हैं। महिला दिवस पर मात्र 100 रुपये की टिकट पर यह फिल्म देखी जा सकती है।

इस फिल्म को किरण राव के साथ मिलकर आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। 1 मार्च 2024 को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। क्रिटिक्स ने भी इसे अच्छे रिव्यू दिए हैं। महिला दिवस के अवसर पर जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस ने स्पेशल ऑफर निकाला है।

महिला दिवस के अवसर पर निकाले गए इस ऑफर की जानकारी जियो स्टूडियो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा की है। फिल्म के पोस्टर के साथ लिखा है, ‘हमारी ‘लापता लेडीज’ को अपनी महिलाओं के साथ देखने के लिए खास ऑफर। अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देखें, तो आ रहे हैं ना आप?’

इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर खुशी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह वाकई अच्छा कदम है’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह खबर तो वाकई खुश कर देने वाली है।’ इस फिल्म की कहानी दो ऐसे कपल की है, जो शादी के बाद अपनी-अपनी दुल्हन को लेकर ट्रेन में चढ़ते हैं, लेकिन उतरते वक्त उनकी दुल्हनें बदल जाती हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.