Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लालू परिवार फिर विवादों में, तेज प्रताप के ‘प्रेम प्रसंग’ ने बढ़ाई मुश्किलें

by Arpita Singh • May 26, 2025
तेज प्रताप

लालू परिवार फिर विवादों में, तेज प्रताप के ‘प्रेम प्रसंग’ ने बढ़ाई मुश्किलें

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार मामला उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से जुड़ा है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन को लेकर ऐसा खुलासा कर दिया, जिसने सियासी हलकों में हलचल मचा दी।

तेज प्रताप ने एक पोस्ट में दावा किया कि वह पिछले 12 वर्षों से अनुष्का यादव के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि यह पोस्ट थोड़ी ही देर में डिलीट कर दी गई, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो चुकी थी। उन्होंने बाद में सफाई दी कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था, लेकिन विवाद गहराता चला गया। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

यह पहली बार नहीं है जब लालू यादव का परिवार किसी बड़े विवाद में फंसा हो। इससे पहले भी उनके परिवार से जुड़े कई मामलों ने सुर्खियां बटोरी हैं।

तेज प्रताप यादव का अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक का मामला भी लंबे समय तक सुर्खियों में रहा। इसके अलावा उनके कई बयान और आचरण राजनीतिक विवादों को जन्म देते रहे हैं, जिससे उनकी छवि प्रभावित हुई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.