Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हाथरस में बीती रात कुछ घंटों में सात गांवों में आग से अफरा-तफरी, किसानों की लाखों की पूंजी खाक

by यूनिक समय • November 7, 2022
Advertisement
Ad

हाथरस में बीती रात कुछ समय के अंतराल पर सात जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुईं। हालांकि आग पर ग्रामीणाें और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इसमें किसानों की लाखों की पूंजी जलकर खाक हो गयी।

हाथरस जंक्शन क्षेत्र में रविवार की रात को कुछ समय के अंतर से सात जगहों पर आग की घटनाएं हुईं। इससे वहां अफरा- तफरी मच गई। इसके पीछे असामाजिक तत्वों की करतूत नजर आ रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रात करीब 11 बजे की घटना

रविवार रात को करीब 11 बजे के करीब पुलिस और दमकल विभाग के पास आग लगने की सूचनाएं आना शुरू हुईं। सबसे पहले पहाड़पुर गांव से बुर्जी- बिटोरों में आग लगने की सूचना पुलिस पर आई। इसके बाद पवलोई के लोगों ने बुर्जी बिटोरों में आग की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर बार वाहनपुर, शंकरपुर, रड़वली, बरौली, बघराया गांव से भी बुर्जियों, करब की करब की फसलों की सूचना से अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग के अधिकारियों में भी खलबली मच गई। जनपद में ऐसी पहली घटना है जब एक साथ इतनी जगह आग लगने की घटनाएं हुईं हैं। एक गाड़ी हाथरस से दूसरी गाड़ी सासनी अग्निशमन केंद्र से गांवों में भेजी गई। हालांकि आग पर ग्रामीणाें और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

घटना को देखकर लग रहा है कि इस घटना के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ है। आग से पवलोई गांव के कलियान सिंह का 14 बीघा खेत का भुस जल गया। पवलाेई में ही प्रशांत कुमार का पांच बीघा भुस, तीन बीघा पराली, सुरेश कुमार का पांच बीघा खेत का भुस, वीरवती की आठ बीघा खेत बाजरा की करब जलकर राख हो गई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.