Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मोदी कैबिनेट में वकील, इंजीनियर तथा डॉक्टर, यूपी से सात चेहरे शामिल, आगरा से एसपी सिंह बघेल

by Raju Chaurasia • July 7, 2021
Advertisement
Ad

महेश वाष्र्णेय
यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल विस्तार में सभी चौंका दिया। इस बार के कैबिनेट में वकील, इंजीनियर और डाक्टर भी आए हैं। हालांकि ब्यूरोक्रेट को भी शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव 2022 की छाया दिखाई दी। यूपी के सात चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई ऐसे नामों को लेकर कयासबाजी लगाई जा रही है,उनमें से कई चेहरा तो जगह पा गए, लेकिन कई नाम हवा में उछलकर रह गए। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई मंत्रियों द्वारा इस्तीफा दिये जाने की खबर से हर कोई हैरान रह गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कामकाज करने वाले लोगों को तरजीह दी है।

सायं को राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने 43 सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। इनमें 15 कैबिनेट, 28 राज्यमंत्री शामिल हैं। पांच महिलाओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनाई गई। खास बात यह है कि पीएम मोदी ने युवा चेहरों को जगह दी।मंत्रिमंडल में यूपी के साथ गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उडीसा, कर्नाटक, उत्तराखंड, पंजाब समेत कई राज्यों को प्रतिनिधितत्व दिया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.