Fri, Jul 31st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सीखें देशभक्ति: एक बेटा देश के लिए शहीद, अंतिम संस्कार में ही पिता ने कहा कि दूसरा बेटा दुश्मनों से लड़ेगा

by Raju Chaurasia • November 17, 2021

सीखें देशभक्ति: एक बेटा देश के लिए शहीद, अंतिम संस्कार में ही पिता ने कहा कि दूसरा बेटा दुश्मनों से लड़ेगा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

टिजिट (नागालैंड)। मणिपुर आंतकी हमले में शहीद हुए जवान के पिता का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बेटे के शहीद हुए कुछ ही दिन हुए, लेकिन पिता का साहस अब भी कम नहीं हुआ है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अभी उनका एक बेटा जिंदा है। वह देश की सेवा करना जारी रखेगा। स्थानीय नागरिकों ने इस वीडियो को बनाया, जो वायरल हो रहा है।

राइफलमैन कथनेई कोन्याक 13 नवंबर को मणिपुर आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। नागालैंड के तिजित में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कथनेई के पिता ने कहा, मैंने अपने दो बेटों को देश की सेवा के लिए दिया। आज एक लौट आया है। मेरे पास एक और है। कोन्याक भाइयों को हर तरह से देश की सेवा करते रहना चाहिए। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में शहीद हुए जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की।

एन बीरेन सिंह ने ट्वीट कर कहा, भारी मन से हमारे वीर सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की। वे भीषण आतंकी हमले में शहीद हुए थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति!। आतंकवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर उस समय हमला किया जब असम राइफल्स की 46 बटालियन के कर्नल म्यांमार की सीमा से लगे चुराचांदपुर में पेट्रोलिंग कर रहे थे। शनिवार को मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के पास आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें कर्नल विप्लव त्रिपाठी उनकी पत्नी और 8 साले के बेटे सहित चार जवान शहीद हो गए।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.