Sat, Jul 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लापरवाही छोड़ो, परिवार की खातिर पहने मास्क

by यूनिक समय • April 15, 2021

लापरवाही छोड़ो, परिवार की खातिर पहने मास्क

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। लापरवाही छोड़ दो। अपनी खातिर नहीं। कम से क म परिवार की खातिर मुंह पर मास्क लगा लो। इस तरह से आगाह करते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के बैनर जागरुकता अभियान चलाया।

बीएसए तिराहा पुलिस चौकी पर आयोजित मास्क जागरूकता कैंप कैंप में बढ़ते हुए कोरोना मरीजों की संख्या को मध्य नजर रखते लोगों को मास्क का वितरण किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि मथुरा में पहला मास्क बैंक बनाया गया है। प्रथम फेस में लोगों को एक लाख निशुल्क मास्क बांटे जा चुके हैं। मास्क बैंक को चालू करते हुएं 10000 मास्क जमा किए गए जिसे समय-समय पर लोगों को जागरूक करते हुए निशुल्क दिए जाएंगे । कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा एवं चौकी प्रभारी धीरज कुमार ने अभियान की सराहना की। कहा कि लोगों को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक होना पड़ेगा।

भीड़ वाली जगह पर मास्क इस्तेमाल करें। यातायात पुलिस निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकले। कैंप में प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश शर्मा, प्रदेश सचिव सुरेश चंद गुप्ता ,मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित, कार्यालय सचिव दीपक वर्मा आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.