Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

LG मनोज सिन्हा ने आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने वाले दो सरकारी कर्मचारियों को किया बर्खास्त

by Tarun Bhardwaj • August 22, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने के आरोप में दो सरकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। मनोज सिन्हा ने यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 311(2)(C) के तहत की गई है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर बिना किसी जांच के कर्मचारियों को हटाने का अधिकार देता है।

जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है, उनमें शामिल हैं:

खुर्शीद अहमद राथर: करनाह, कुपवाड़ा में कार्यरत एक शिक्षक।

सियाद अहमद खान: केरन, कुपवाड़ा में भेड़ पालन विभाग में सहायक स्टॉकमैन।

खुफिया और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जांच में यह सामने आया है कि ये दोनों कर्मचारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे। एजेंसियों ने इनके खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए हैं, जिनमें आतंकियों को सहायता प्रदान करने, आतंकी गतिविधियों में शामिल होने और राष्ट्र-विरोधी तत्वों के साथ लगातार संपर्क में रहने जैसी गंभीर बातें शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आतंकवाद और उससे जुड़ी गतिविधियों के प्रति उसकी शून्य-सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति है। सरकार ने यह भी कहा है कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी, क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है।

ये भी पढ़ें: Jaswinder Bhalla Death: प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता और हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला का निधन

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.