Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP:आज जारी हो सकती है कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों की सूची, समन्वय बैठक में अखिलेश ने दिलाया जीत का भरोसा

by vaishali • March 11, 2024
चुनाव

UP:आज जारी हो सकती है कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों की सूची, समन्वय बैठक में अखिलेश ने दिलाया जीत का भरोसा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

सपा-कांग्रेस के बीच हुई समन्वय बैठक में अखिलेश यादव ने कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को जीत का भरोसा दिलाया है। कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची सोमवार देर शाम जारी की जा सकती है।

लोकसभा चुनाव के लिए बने सपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों की सूची सोमवार को जारी की जा सकती है। इसके लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को दिल्ली बुलाया गया है। ढ़ाई बजे होने वाली उनकी प्रेस कांफ्रेंस स्थगित कर दी गई है।

सोमवार को सपा-कांग्रेस की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 17 सीटों के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस नेताओं का परिचय कराया गया।

कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और आराधना मिश्रा मोना मौजूद रहीं। बैठक में अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन धर्म निभाएंगे और कांग्रेस के सभी 17 प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.