Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी में नया सियासी समीकरण: बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल, पहले घोषित सीटों की सूची वापस ली

by vaishali • March 23, 2024
बसपा

यूपी में नया सियासी समीकरण: बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल, पहले घोषित सीटों की सूची वापस ली

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

अपना दल कमेरावादी ने यूपी में तीन सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सूची जारी की थी। शनिवार को पार्टी ने सूची वापस ले ली है और कहा कि जल्द ही संशोधित सूची जारी की जाएगी।

यूपी में अपना दल कमेरावादी अब बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा। इसके लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने लोकसभा की तीन सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पार्टी की नेता पल्लवी पटेल कल बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात करेंगी।

इसके पहले, कृष्णा पटेल ने इंडिया गठबंधन के तहत अपने स्तर से ही तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। अब उन्होंने घोषित सीटों की सूची वापस ले ली है। पार्टी की तरफ से जारी किए गए बयान में सीटों की सूची को अग्रिम सूचना तक निरस्त करने की बात कही गई है साथ ही कहा है कि शीघ्र ही संशोधित नई सूची जारी की जाएगी।

 

अपना दल ने तीन सीटों मिर्जापुर, कौशांबी और फूलपुर में चुनाव लड़ने का एलान किया था। सीटों की घोषणा करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा था कि हम इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और अब तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.