Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मर्डर का लाइव वीडियो: बेहद ही क्रूर तरीके से युवक को दी मौत, एक मिनट में तलवार किए 70 से ज्यादा वार

by Raju Chaurasia • September 6, 2022
Advertisement
Ad

जोधपुर में मर्डर का लाइव वीडियो सामने आया है। घटना को किसी सीसीटीवी फुटेज में नहीं बल्कि किसी ने मोबाइल में इसे कैद किया है। रात के समय की गई इस हत्या के बाद पुलिस ने हत्या के तीन आरोपी पकड़ लिए हैं। इसके साथ ही तीनों को जेल भी भेज दिया गया है। दो सितंबर को हुए इस मर्डर का लाइव वीडियो अब सामने आया हैं। वीडियो में कुछ लोग बेहद ही क्रूर तरीके से शकील नाम के युवक की हत्या करते दिख रहे हैं। दरअसल वे डंडों से नहीं मार रहे वे तलवारों से काट रहे हैं। एक महिला उसे बचाने की गुहार भी लगा रही है। लेकिन इस हमले के बाद शकील की मौत हो गई। नागौरी गेट थाना पुलिस ने यह मामला दर्ज कर जांच की है।

डीसीपी पूर्व अमृता दुहान ने बताया कि शकील की हत्या के आरोप में साकिर, लतीफ और जावेद पकडे़ गए हैं। साकिन और लतीफ सगे भाई हैं और जावेद भी उनका भाई है। तीनों के परिवार ने कुछ महीनों पहले भी शकील के परिवार पर जानलेवा हमला बोला था। इस घटना के बाद पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में परिवार के छह पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया था और जेल भेज दिया था। वे करीब तीन महीने से जेल में ही है। शकील के परिवार पर सामने वाला पक्ष इसलिए भी गुस्सा था कि उसके परिवार के कारण उनके परिवार के कई लोग जेल में हैं और वे बाहर आराम से घूम रहे हैं।

मृतक के परिवार के सदस्यों को खुला घूमता देखकर आरोपी परिवार के लोगों ने कुछ दिन पहले भी शकील को देख लेने की धमकी दी गई थी। फिर दो सितंबर की रात करीब दस बजे शकील अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के बाद वापस घर लौट रहा था तो आरोपियों ने उसके घर के दो सौ मीटर दूरी पर ही उसे तलवारों से काट दिया। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.