Thu, Aug 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Lock Upp Season 2: ‘लॉक अप 2’ को मिला विनर; श्रेया कालरा ने जीती चमचमाती ट्रॉफी और ₹1 करोड़ रुपये का इनाम

by Tarun Bhardwaj • August 6, 2026
'Lock Upp 2' finds its winner

Lock Upp Season 2: ‘लॉक अप 2’ को मिला विनर; श्रेया कालरा ने जीती चमचमाती ट्रॉफी और ₹1 करोड़ रुपये का इनाम

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। हफ़्तों चले हाई वोल्टेज ड्रामा, तीखी नोंकझोंक और इमोशनल उतार-चढ़ाव के बाद रियलिटी शो ‘लॉक अप’ सीजन 2 (Lock Upp Season 2) को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है। इंदौर की लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने शानदार खेल दिखाते हुए इस सीजन की विनर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ट्रॉफी के साथ श्रेया ने 1 करोड़ रुपये की भारी-भरकम प्राइज मनी भी जीती।

कांटे की टक्कर में 7 वोटों से हारीं शिवांगी जोशी

शो के ग्रैंड फिनाले में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहाँ श्रेया कालरा को कुल 23 वोट मिले और उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी शिवांगी जोशी को 16 वोट हासिल हुए। मात्र 7 वोटों के अंतर से शिवांगी विनर बनने से चूक गईं और उन्हें सेकंड रनर-अप के रूप में ही संतोष करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि फिनाले से ठीक पहले सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ शिवांगी जोशी की तस्वीरें वायरल हो रही थीं और उन्हें संभावित विजेता माना जा रहा था, लेकिन ग्रैंड फिनाले के नतीजों ने सबको चौंका दिया।

टॉप 5 में पहुंचे थे ये धुरंधर

करीब डेढ़ महीने तक चले इस शो में कुल 15 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। धीरे-धीरे एक-एक खिलाड़ी बाहर होता गया और अंत में 5 फाइनलिस्ट बचे:

  • श्रेया कालरा (विजेता)
  • शिवांगी जोशी (सेकंड रनर-अप)
  • राम कपूर
  • योगेश रावत
  • शिल्पा शिंदे

फराह खान और रितेश देशमुख की जोड़ी ने बढ़ाया शो का रोमांच

फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए गए लॉक अप शो ने अपने प्रीमियर डे से ही दर्शकों का ध्यान खींचा। टीवी और अन्य क्षेत्रों के जाने-माने सितारों ने इस शो में हिस्सा लिया और अपने कई निजी राज उजागर किए, जो काफी चर्चा में रहे।

मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली श्रेया कालरा शुरुआत से ही दर्शकों और जजों की पसंदीदा बनी रहीं। आकांक्षा चमोला से लेकर राम कपूर तक, शो में आए तमाम मेहमानों ने श्रेया के एंटरटेनमेंट और बेबाक अंदाज की जमकर तारीफ की थी, जिसका फायदा उन्हें फिनाले में वोटों के रूप में मिला।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: मथुरा में एक्शन मोड में नगर आयुक्त ओजस्वी राज; सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, दिए कड़े निर्देश

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

कल श्रीधाम वृंदावन आ रहे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ‘लॉक अप 2’ को मिला विनर; श्रेया कालरा ने जीती चमचमाती ट्रॉफी मथुरा में नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने देर रात सफाई व्यवस्थाओ का लिया जायजा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर NHAI का बड़ा फैसला ANTF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अलीगढ़ के 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार मार्क जकरबर्ग ने CSAM और डीपफेक कंटेंट पर मांगी माफी दुबई में देर रात एक के बाद एक 7 भीषण धमाके मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को संसदीय समिति का अल्टीमेटम