Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लोकसभा चुनाव: किन चेहरों के दम पर होगा प्रचार, 2024 लोकसभा चुनाव में कौन से मुद्दे रहेंगे हावी? जानें

by vaishali • March 16, 2024
लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव: किन चेहरों के दम पर होगा प्रचार, 2024 लोकसभा चुनाव में कौन से मुद्दे रहेंगे हावी? जानें

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में 96.88 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे। इनमें 49.72 करोड़ पुरुष, 47.15 करोड़ महिला मतदाता हैं। इस चुनाव में राम मंदिर, विकास, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, जातिगत जनगणना जैसे बड़े मुद्दे हावी रहेंगे।

चुनाव आयोग आज दोपहर तीन बजे 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। मतदान सात चरण में होने का अनुमान है। लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान हो सकता है।

पांच साल में बढ़े सात करोड़ से ज्यादा मतदाता
8 फरवरी को जारी मतदाता सूची के मुताबिक इस चुनाव में 96.88 करोड़ मतदाता हिस्सेदारी करेंगे। इनमें 49.72 करोड़ पुरुष, 47.15 करोड़ महिला और 48 हजार से ज्यादा अन्य मतदाता हैं। मतदाताओं का लिंगानुपात 948 है, यानीहजार पुरुष मतदाताओं पर 948 महिला मतदाता हैं। कुल आबादी में मतदाताओं का प्रतिशत 66.76% है।

1.84 करोड़ मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। वहीं, 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या 19.74 करोड़ है। 1.85 करोड़ मतदाताओं की उम्र 80 साल से ज्यादा है, इनमें 2,38,791 मतदाता ऐसे हैं जो 100 की उम्र पार कर चुके हैं

2019 के मुकबाले मतदाताओं की संख्या में छह फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में 89.6 करोड़ मतदाता थे। पांच साल में मतदाताओं की संख्या में 7.28 करोड़ का इजाफा हुआ है। पुरुष मतदाता 46.5 करोड़ से बढ़कर 49.72 हो गए हैं। यानी पुरुष मतदाताओं की संख्या में 3.22 करोड़ का इजाफा हुआ है। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 43.1 करोड़ से बढ़कर 47.15 करोड़ हो गई है। पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं संख्या में ज्यादा इजाफा हुआ है। पांच साल में 4.05 करोड़ महिला मतदाता बढ़ीं हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.