Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लोकसभा अध्यक्ष की पत्नी पहुंची गिरिराज जी शरण में

by Raju Chaurasia • November 16, 2021
Advertisement
Ad

मथुरा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडली की पत्नी डा. अमिता बिड़ला अपनी सहेलियों के साथ गोवर्धन पहुंचीं। उन्होंने मुकुट मुखारविंद मंदिर में गिरिराज महाराज की पूजा की।  मंदिर के सेवायत सुमित लंबरदार एनं अशोक शर्मा ने पटुका ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। फिर उन्होंने गिरिराज प्रभु की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई।
देवोत्थान द्वादशी  को डॉ. अमिता बिड़ला ने अपनी सहेलियों के साथ मुकुट मुखारविंद मानसी गंगा मंदिर में गिरिराज प्रभु की पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उन्होंने पैदल गिरिराज जी सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। बताते हैं कि बिड़ला परिवार का गिरिराज धाम से बेहद लगाव रहा है। उनका परिवार समय-समय पर गिरिराज परिक्रमा एवं आराध्य प्रभु के दर्शनों के लिए गिरिराज जी धाम आता रहता है। डा. अमिता बिड़ला बिल्कुल साधारण दिखीं। मुकुट मुखारविंद मंदिर में भीड़ होते हुए भी उन्होंने हंसते मुस्कराते साधारण रूप से दर्शन कर परिक्रमा लगाई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.