Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एलपीजी गैस सिलेंडर 819 रूपये वाला अब मिल रहा है मात्र 119 रूपये में, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

by यूनिक समय • March 25, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। लगातार घरेलू रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। 2021 में सब्सिडी वाले सिलेंडर में अब तक 225 रूपये प्रति सिलेंडर तक बढ़ चुकी है। दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के दाम 819 रुपये पहुंच गए हैं, लेकिन अब पेटीएम आपके लिए लाया एक खास ऑफर। जिसके तहत आप 819 रुपये सिलेंडर को मात्र 119 रुपये में ले सकते हैं। मतलब आपको सीधा 700 रुपये का कैशबैक मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ…

आप पेटीएम Paytm से अपना एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) बुक कर 700 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। देश के अधिकांश भागों में जहां एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी के बाद 819 रुपये है, ऐसे में पेटीएम के खास कैशबैक का फायदा उठाकर आप इसे मात्र 119 रुपये में खरीद सकते हैं।

जानिए कैसे उठाएं ऑफर का लाभ…
अगर आपके फोन में Paytm App नहीं है तो पहले डाउनलोड करें।
उसके बाद पेटीएम में जाकर Show more पर क्लिक करना होगा।

अब ‘recharge and pay bills’ पर जाएं।
अब ‘book a cylinder’ (बुक ए सिलेंडर) ऑप्शन खोलें।
भारत गैस, एचपी गैस या इंडेन में से अपना गैस प्रोवाइडर चुनें।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अपने LPG ID दर्ज करें।
इसके बाद आपको पेमेंट ऑप्शन दिखेगा।
अब पेमेंट करने से पहले ऑफर पर ‘FIRSTLPG’ प्रोमो कोड डालें।

शर्त व नियम
700 रुपये तक का यह कैशबैक पेटीएम ऐप के माध्यम से पहली बार एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करवाने वाले ग्राहक ही पा सकते हैं। बता दें कि कैशबैक का यह ऑफर 31 मार्च 2021 को समाप्त हो रहा है। यानी आपके पास सस्ता रसोई गैस सिलेंडर खरीदने के लिए सिर्फ 7 दिन बचे हैं। बुकिंग के 24 घंटे के भीतर आपको कैशबैक का स्क्रैच कार्ड मिल जाएगा. इस स्क्रैच कार्ड को 7 दिनों के भीतर इस्तेमाल करना होगा।

Amazon Pay से मिलेगा 50 रुपए का कैशबैक
इसके अलावा इंडेन रसोई गैस उपभोक्‍ता अमेजन पे के जरिये एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर 50 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.