Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लखनऊ: मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

by Arpita Singh • May 28, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और एक दुष्कर्म के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से एक मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध में न्याय की उम्मीद बंधी है।

घटना 27 मई की रात करीब 2:00 बजे की है, जब कमल किशोर उर्फ भदर नामक व्यक्ति ने एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही मदेयगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और उसी रात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेश सिंह की टीम तुरंत आरोपी की तलाश में जुट गई। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 3:00 बजे बंधा रोड रघुवंशी ढाल पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरोपी कमल किशोर बाइक पर सवार होकर आया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

कमल किशोर उर्फ भदर मूल रूप से सीतापुर जिले के सिधौली का रहने वाला है, लेकिन वह लखनऊ के मदेयगंज बंधा रोड स्थित झोपड़पट्टी में रह रहा था। घायल आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया है। पुलिस की इस सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से आरोपी को जल्द ही कानून के शिकंजे में ले लिया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.