Sat, Jul 11th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लखनऊ: दुल्हन को घर की बजाए डेंटल कालेज लेकर पहुंचा दूल्हा!

by Raju Chaurasia • January 22, 2022

लखनऊ: दुल्हन को घर की बजाए डेंटल कालेज लेकर पहुंचा दूल्हा!

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

लखनऊ। शादी और उससे जुड़ी रस्में दूल्हा और दुल्हन के जीवन की यादगार लम्हें होती हैं, परन्तु ये लम्हें एक दूल्हा-दुल्हन के लिए और भी यादगार बन गया, जब दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराके अपने घर की बजाय सीधे परीक्षा भवन पहुंच गया। यहां ज‍िसने भी यह नजारा देखा एक पल के ल‍िए तो अचंभ‍ित हो गया, लेक‍िन जब मामला पता चल तो सब हंस पड़े।

jagran

दरअसल दूल्हा अभिषेक सिंह की बारात लखनऊ के आलमबाग से कानपुर को गई थी। यहां उसकी शादी कीर्ति से होने के बाद शुक्रवार सुबह विदाई हुई। शुक्रवार को ही दूल्‍हे अभिषेक की बीडीएस फाइनल ईयर की परीक्षा 11 बजे से थी। दूल्हे अभ‍िषेक को लगा कि अब घर जाने में और रस्‍में पूर्ण करने पर देर हो जाएगी और परीक्षा भी छूट सकती है।

इसके चलते दूल्हे अभिषेक ने घर की रस्मों को बाद में निभाने का फैसला कर अपनी दुल्हन को साथ लिए सीधे परीक्षा केंद्र रायबरेली रोड स्‍थ‍ित डेंटल कालेज पहुंचने का निर्णय लिया। दूल्‍हे के इस फैसले में दुल्हन कीर्ति ने भी साथ दिया। अभिषेक की परीक्षा समाप्त होने तक (3:30 बजे) वह वहीं कार में बैठी रही। परीक्षा के बाद सभी स्टूडेंट्स ने उनके साथ ग्रुप फोटो खिंचाई और उन्हें शादी की बधाई दी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.