Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मगोर्रा: बोलेरो ने महिला समेत दो बच्चों को रौंदा, घटनास्थल पर महिला ने दम तोड़ा

by यूनिक समय • May 28, 2021

मगोर्रा: बोलेरो ने महिला समेत दो बच्चों को रौंदा, घटनास्थल पर महिला ने दम तोड़ा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मगोर्रा (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव कोसी खुर्द में बोलेरो ने महिला इंद्रा समेत दो बच्चों को रौंद दिया। महिला ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। गांव के लोगों ने शव को रोड पर रखकर हंगामा काटा। पुलिस ने बोलेरो सहित ड्राइवर को गिरफ्तार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो गाड़ी भरतपुर से मथुरा की तरफ आ रही थी। रास्ते में उसकी चपेट में महिला और उसके बच्चे आ गए। घायल बच्चों को निजी हॉस्पिटल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने लोगों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

ट्रैक्टर ने बाइक को सवार को रौंदा
यूनिक समय, मांट (मथुरा)। टैंटीगांव में ट्राली में भरी ईटों को लेकर जा रहे टै्रक्टर ने बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार की हालात गंभीर बताई जा रही है। गांव पचहरा निवासी दिनेश वाष्र्णेय एक बालिका को लेकर किसी काम से बाइक द्वारा बाजना जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर दे मारी। बाइक सवार गिर पडे़। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने दोनों को निजी हास्पीटल भेजा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.