Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महाकुंभ- अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किया किन्नर अखाड़े से निष्कासित

by Arpita Singh • January 31, 2025
ममता कुलकर्णी

महाकुंभ- अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किया किन्नर अखाड़े से निष्कासित

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता को अखाड़े से निकालने की घोषणा की। ममता कुलकर्णी पर अखाड़े की परंपराओं का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया है।

कुछ समय पहले ही ममता ने महाकुंभ में अपना पिंडदान किया और संन्यास की दीक्षा ली थी। इसके बाद उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था। उनको महामंडलेश्वर बनाने के फैसले का कई लोगों ने विरोध किया था। ऋषि अजय दास ने कहा कि ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निकालने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि उन्होंने अखाड़े की परंपराओं का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनको पहले दीक्षा लेनी चाहिए थी और फिर महामंडलेश्वर बनना चाहिए था।

अजय दास ने यह भी कहा कि ममता को अखाड़े से निकालने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। उन्होंने कहा कि अखाड़े के सभी सदस्य इस फैसले से सहमत हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई लोग कुलकर्णी को अखाड़े से निकालने के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.