Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महाकुंभ: आज गृहमंत्री अमित शाह लगाएंगे संगम में डुबकी, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

by Arpita Singh • January 27, 2025
गृहमंत्री अमित शाह

महाकुंभ: आज गृहमंत्री अमित शाह लगाएंगे संगम में डुबकी, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। महाकुंभ 2025 के एक महत्वपूर्ण आयोजन में आज गृहमंत्री अमित शाह संगम में डुबकी लगाएंगे, उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह आज दिन में करीब 11:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां से वे अरैल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे निषादराज क्रूज से वीआईपी घाट तक पहुंचेंगे।

महाकुंभ के इस खास अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह संगम में स्नान और पूजन करेंगे, साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वे संतों से मुलाकात करेंगे, जिनमें शंकराचार्य, शरणानंदजी महाराज, गोविंद गिरि महाराज समेत अन्य प्रमुख संत शामिल होंगे। अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जगन्नाथ ट्रस्ट शिविर में संतों के साथ भोजन करेंगे।

अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सनातन धर्म का महाकुंभ, जो पूरी दुनिया को समानता और सद्भाव का संदेश देता है, न केवल एक तीर्थ स्थल है, बल्कि देश की विविधता, आस्था और ज्ञान परंपरा का संगम भी है। मैं कल प्रयागराज में महाकुंभ में डुबकी लगाने और पूजा करने तथा पूज्य संतों से मिलने के लिए उत्साहित हूं।”

महाकुंभ 2025, 13 जनवरी से शुरू हो चुका है और यह मेला 26 फरवरी तक चलेगा। इस आयोजन में गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने हुए हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.