Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘महाराज’ शूट के बाद जयदीप ने बनाई दुबारा से बॉडी ,सिर्फ एक सीन के लिए लगा दिए महीनो

by Gunja Singh • July 16, 2024
Advertisement
Ad

नेगेटिव किरदार निभाने वाले जयदीप अहलावत का काम बहुत पसंद आया. क्रिटिक्स ने फिल्म की तो खूब आलोचना की, लेकिन जयदीप के काम की तारीफ की गई. लेकिन क्या आपको पता है कि इस किरदार के लिए ऑरिजिनल चॉइस जयदीप अहलावत नहीं थे?

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म को बहुत तारीफ तो नहीं मिली, लेकिन नेगेटिव किरदार  निभाने वाले जयदीप अहलावत का काम बहुत पसंद आया. क्रिटिक्स ने फिल्म की तो खूब आलोचना की, लेकिन जयदीप के काम की तारीफ की गई.

मगर क्या आपको पता है कि इस किरदार के लिए ऑरिजिनल चॉइस जयदीप अहलावत नहीं थे? ‘महाराज’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने अब ये खुलासा किया है. इससे  भी मजेदार बात ये है कि इस किरदार के लिए पहली चॉइस दिवंगत एक्टर इरफान खान थे.

‘उनके अलावा कोई नहीं कर सकता था ये रोल’

सिद्धार्थ ने कहा कि उनकी टीम को लगा था कि ‘महाराज’ के विलेन का रोल इरफान खान के अलावा कोई और कर ही नहीं सकता. उन्होंने कहा, ‘और कोई था ही नहीं जो इस रोल को निभा सके.’

हालांकि, 2020 में इरफान खान के निधन के बाद, वक्त के साथ उन्हें ये एहसास हुआ कि जयदीप अहलावत भी इस किरदार को निभा सकते हैं. सिद्धार्थ ने कहा  ‘मैं जयदीप सर को कहता रहा कि पूरे यूनिवर्स में एक ही एक्टर है जो इस किरदार को निभा सकता है, और ये एक्टर वो ही हैं. हमें उन्हें ये यकीन दिलाने में वक्त लगा, उनपर बहुत प्रेशर था. उन्हें हर फिल्म के लिए जो प्यार मिलता है, उसपर उनका पूरा हक बनता है.’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.