Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

छाता में मनाई महाराणा प्रताप जयंती, शेरगढ़ चौराहा का नाम महाराणा प्रताप चौक रखने की उठाई मांग

by यूनिक समय • May 10, 2023
10mtrp21

छाता में मनाई महाराणा प्रताप जयंती, शेरगढ़ चौराहा का नाम महाराणा प्रताप चौक रखने की उठाई मांग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, छाता (मथुरा) । फ्रीडम फाइटर फाउंडेशन एवं क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वावधान में वीर अमर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। फ्रीडम फाइटर फाउंडेशन, विप्र समाज एवं क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने कस्बे स्थित शेरगढ़ चौराहा का नामकरण महाराणा प्रताप चौक करने की मांग प्रशासन से की।
आचार्य गौरव शास्त्री के सानिध्य में शेरगढ़ चौराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर चौक का निर्माण एवं उनकी प्रतिमा सौंदर्यीकरण के लिए प्रतीकात्मक रूप से भूमि पूजन किया। इस अवसर पर फ्रीडम फाइटर फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील भारद्वाज एडवोकेट, अशोक शर्मा, कौशलेंद्र शर्मा, टीकम सिंह जादौन, ठाकुर देशराज सिंह, अंकित गुप्ता एवं आदित्य गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.