Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महाराष्ट्र: शिवसेना ने ठोका मुख्यमंत्री पद पर दावा, एकनाथ शिंदे अभी रेस से बाहर नहीं

by Tarun Bhardwaj • November 25, 2024
मुख्यमंत्री पद ब्रेकिंग न्यूज़

महाराष्ट्र: शिवसेना ने ठोका मुख्यमंत्री पद पर दावा, एकनाथ शिंदे अभी रेस से बाहर नहीं

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सामने आई है। यहां सीएम पद को लेकर हो रही चर्चा के बीच शिवसेना ने सीएम पद पर दावा ठोक दिया है। इस मामले में संजय सिरसाट का बयान भी सामने आया है।

संजय सिरसाट ने कहा, ‘एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर नहीं हुए हैं। चर्चा चल रही है। दिल्ली में इसका फैसला होगा। चुनाव में एकनाथ शिंदे ही सरकार का चेहरा था। हमारे विधायक चाहते हैं कि शिंदे सीएम बनें। जल्द महाराष्ट्र में महानगरपालिका के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में फैसला लेते वक्त इन सब बातों पर भी विचार करना होगा।

संजय सिरसाट ने कहा, ‘शिंदे सीएम बनें, हमने इसकी उम्मीद नहीं छोड़ी है। आज तीनों नेता दिल्ली जा सकते हैं, उसके बाद मुंबई में बैठक होगी। कल तक तस्वीर साफ हो जाएगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.