Tue, Aug 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Maharashtra: अमरावती के जिला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा; NICU वार्ड में आग लगने से 3 नवजात शिशु की मौत

by Tarun Bhardwaj • August 24, 2026
Amravati's District Women's Hospital NICU Accident

Maharashtra: अमरावती के जिला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा; NICU वार्ड में आग लगने से 3 नवजात शिशु की मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अमरावती से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग (NICU) में तड़के अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में वेंटिलेटर सपोर्ट पर मौजूद 3 नवजात शिशुओं की झुलसने से मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई।

तड़के 3:30 बजे हुआ जोरदार धमाका

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे की है। NICU वार्ड में रखे एक वेंटिलेटर उपकरण में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके तुरंत बाद पूरे वार्ड में आग और घना धुआं फैल गया। घटना के वक्त वार्ड में गंभीर स्थिति में भर्ती 39 नवजात शिशु मौजूद थे। धमाके की आवाज सुनते ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

3 नवजात बच्चों की मौत

अस्पताल कर्मचारियों और अग्निशामक दल के प्रयासों से कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, आग की चपेट में आने और धुएं के कारण तीन मासूमों ने दम तोड़ दिया, जबकि कुछ बच्चे झुलस गए हैं। गंभीर रूप से झुलसे 6 नवजात शिशुओं को तत्काल पास के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां उनका गहन इलाज जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

इस भीषण हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि यह नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग (NICU) लगभग एक साल पहले ही शुरू किया गया था। मात्र एक साल के भीतर इतने बड़े हादसे का होना अस्पताल के अग्निसुरक्षा प्रबंधों (Fire Safety System) और महंगे चिकित्सा उपकरणों के रख-रखाव (Maintenance) पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जांच में जुटे हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: RBI New FD Rules: 1 अक्टूबर 2026 से बदल जाएंगे बैंक FD के नियम; एक ही बैंक की शाखाओं में नहीं मिलेगा अलग ब्याज

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICSI ने घोषित किए CS Professional जून 2026 परीक्षा के नतीजे कंगना रनौत ने कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड पर दी अपनी प्रतिक्रिया मुस्लिम छात्रा की स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण नगरी मथुरा में दिखेगा अद्भुत नज़ारा चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच ISMA की बड़ी राहत भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे बीजिंग; विशेष प्रतिनिधि बैठक में होंगे शामिल MS धोनी को पछाड़ ऋषभ पंत बने विदेशी जमीन पर सबसे सफल भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज NBEMS ने NEET PG 2026 पेपर लीक के दावे को किया खारिज