यूनिक समय, मथुरा। महर्षि गौतम ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को सायं 5 बजे भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभा यात्रा कैलाश पैलेस, पुष्पांजलि उपवन से प्रारंभ होकर शांति नगर, महोली रोड तक विभिन्न आकर्षक झांकियों के साथ निकाली जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सतीश गौतम उपस्थित रहेंगे, विशिष्ट अतिथि हरियाणा सरकार के खेलकूद राज्यमंत्री गौरव गौतम एवं एसकेएस के चेयरमैन एस.के. शर्मा शामिल होंगे। शोभा यात्रा के आयोजकों एवं पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।