Tue, Jul 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पुणे केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा; केतन से सगाई के बाद सिया ने प्रेमी चेतन से कर ली थी कोर्ट मैरिज

by Tarun Bhardwaj • July 7, 2026
Major revelation in the Ketan Agarwal murder case in Pune

पुणे केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा; केतन से सगाई के बाद सिया ने प्रेमी चेतन से कर ली थी कोर्ट मैरिज

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल ने केतन अग्रवाल से सगाई होने के बावजूद अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब चार महीने पहले पुणे के रजिस्ट्रार ऑफिस में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी रचाई थी। अब पुलिस इस दावे की हकीकत जानने और पुख्ता सबूत जुटाने में सरगर्मी से जुट गई है।

सहेलियाँ थीं शादी की गवाह

इस गुप्त शादी के दावे की पुष्टि के लिए जांच एजेंसियां मैरिज सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज खंगाल रही हैं, जिसके साथ ही पुलिस सिया गोयल की कॉलेज की दो करीबी सहेलियों से गहन पूछताछ कर रही है क्योंकि दावा है कि ये दोनों सहेलियाँ ही कोर्ट मैरिज के दौरान आधिकारिक गवाह बनी थीं। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस एक विशेष इंस्टाग्राम अकाउंट से डिजिटल फॉरेंसिक की मदद से उन डिलीट की जा चुकीं तस्वीरों को भी रिकवर करने का प्रयास कर रही है, जिनमें कथित तौर पर सिया और चेतन एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे थे।

गौरतलब है कि सिया गोयल और केतन अग्रवाल बीती 18 जून को पुणे के ऐतिहासिक लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की किले से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई थी। शुरुआती जांच के बाद यह आरोप लगा कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी। आरोप है कि सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन को योजना के तहत किले की 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया था। वर्तमान में दोनों मुख्य आरोपी (सिया और चेतन) 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

जल्दबाजी में दिया वारदात को अंजाम

जांच का दायरा बढ़ाते हुए एजेंसियां अब आरोपी चेतन चौधरी के बैंक खातों के रिकॉर्ड और ट्रांजैक्शन की भी बारीकी से जांच कर रही हैं। पुलिस को शक है कि कोर्ट मैरिज की कानूनी प्रक्रिया को गुपचुप और जल्दी पूरा कराने के लिए किसी बिचौलिए या एजेंट को मोटी रकम तो नहीं दी गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर महीने में उदयपुर में बेहद धूमधाम से होने वाली थी, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही थीं। सगाई के बाद शादी की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही थी, सिया और चेतन पर राज खुलने का डर मंडराने लगा था। पुलिस का मानना है कि इसी घबराहट और राज को छुपाने के लिए दोनों ने मिलकर केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश को समय से पहले ही अंजाम दे डाला।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Shailesh Lodha की बेटी स्वरा की जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई रॉयल वेडिंग; बारात का स्वागत करते दिखे विक्की कौशल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में कांग्रेस ने निकाली ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ Shailesh Lodha की बेटी की जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई रॉयल वेडिंग वायनाड में टनल प्रोजेक्ट साइट पर भीषण लैंडस्लाइड साइबर ठगों पर मथुरा पुलिस का बड़ा एक्शन दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का एक्स हैंडल बहाल करने का दिया आदेश इंडोनेशिया में पीएम नरेंद्र मोदी को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘राउंड ऑफ 16’ मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 0-1 से हराया मथुरा में आज सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस