Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ममता का BJP पर वार, कहा- ऑपरेशन सिंदूर को राजनीति से जोड़ना गलत

by Arpita Singh • May 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया और इसे अनुचित बताया।

ममता बनर्जी ने BJP पर वार करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” को जानबूझकर राजनीतिक रंग दिया गया है, ताकि जनता को प्रभावित किया जा सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विदेश में विपक्षी प्रतिनिधि जिस मुद्दे पर मुखर हैं, उसी का भाजपा यहां राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। ममता ने साफ कहा कि बंगाल भाजपा के नियंत्रण में कभी नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मुर्शिदाबाद में हुई एक घटना के लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि उनके पास इसके पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई दस्तावेज मांगे तो वे देने को तैयार हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अलीद्वारपुर रैली पर सवाल उठाते हुए ममता ने कहा कि इस कार्यक्रम में बाहर से, खासकर असम और कूचबिहार से, लोगों को लाया गया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कभी पीएम को “चायवाला” और “चौकीदार” कहा गया, और अब वे “सिंदूर बेचने” की बात कर रहे हैं। ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल बंगाल में ही नहीं, पूरे देश में इस तरह की राजनीति कर रही है।

अंत में ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उत्तर बंगाल में सेना को सम्मान देने आएंगे, लेकिन वे केवल राजनीतिक प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं, विपक्षी नेता विदेशों में जाकर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत का पक्ष रख रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.