Tue, Jul 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mangal Milan: NDA संसदीय दल की बैठक में गरजे पीएम मोदी; बोले— ‘NEET पेपर लीक के गुनाहगारों को बख्शा नहीं जाएगा’

by Tarun Bhardwaj • July 21, 2026
Mangal Milan

Mangal Milan: NDA संसदीय दल की बैठक में गरजे पीएम मोदी; बोले— ‘NEET पेपर लीक के गुनाहगारों को बख्शा नहीं जाएगा’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। देश की राजधानी में मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के संसदीय दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसे ‘मंगल मिलन’ का नाम दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में देश के ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और देश में विभिन्न ट्रेड डील्स (FTA) को लेकर सरकार का रुख पूरी तरह से स्पष्ट किया है। पीएम मोदी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि सरकार देश के युवाओं और छात्रों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और पेपर लीक के गुनाहगारों को बख्शा नहीं जाएगा।

री-एग्जाम कराकर बचाई छात्रों की उम्मीदें

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री मोदी के वक्तव्य का हवाला देते हुए बताया कि नीट (NEET) परीक्षा से जुड़ी खबरें आते ही केंद्र सरकार ने बिना वक्त गंवाए त्वरित एक्शन लिया।

प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा “पेपर लीक की शिकायतें मिलते ही सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए 13 प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सरकार की पहली प्राथमिकता छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखना थी, इसलिए बिना किसी देरी के री-एग्जाम (दोबारा परीक्षा) को प्राथमिकता दी गई। री-एग्जाम को सफलतापूर्वक आयोजित कराया गया और समयबद्ध तरीके से नतीजे भी घोषित किए गए, ताकि किसी भी होनहार छात्र का साल खराब न हो।”

दोषियों को दिलाई जाएगी कड़ी सजा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बैठक में साफ किया कि भविष्य में इस तरह की धांधली को रोकने के लिए व्यापक और कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इस पूरे पेपर लीक रैकेट में शामिल मास्टरमाइंड्स को कानून के दायरे में लाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

प्रधानमंत्री ने अपील की कि देश के शीर्ष और अनुभवी वकीलों की मदद लेकर अदालत में मजबूत पैरवी की जानी चाहिए, ताकि दोषियों को ऐसी सजा मिले जो नजीर (मिसाल) बने और भविष्य में कोई भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।

“पेपर लीक पूरे देश का मामला”

एनडीए सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक जैसी समस्या को किसी एक राज्य, केंद्र सरकार या किसी खास राजनीतिक दल के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा “यह किसी एक पार्टी या सरकार का मामला नहीं है, बल्कि पूरे देश के युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। जिस भी राज्य में पेपर लीक गिरोह सक्रिय हैं, उनके खिलाफ बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के एकजुट होकर कठोर कार्रवाई करनी होगी। देश के युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।”

FTA में किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता

‘मंगल मिलन’ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों के साथ हो रहे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) और देश की हालिया आर्थिक उपलब्धियों पर भी मार्गदर्शन दिया। हाल के दिनों में ट्रेड डील को लेकर किसानों में पनप रही आशंकाओं को दूर करते हुए पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि किसी भी देश के साथ समझौता करते समय भारतीय किसानों और पशुपालकों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार के लिए किसानों का कल्याण सर्वोपरि है। ट्रेड डील बनाते समय यह सुनिश्चित किया कि देश की कृषि व्यवस्था और किसानों को कोई नुकसान न पहुंचे, बल्कि ये समझौते भारत और उसके अन्नदाताओं के सर्वोत्तम हितों को पूरा करने वाले साबित हों।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Sikkim Tunnel Collapse: सिक्किम टनल पर भीषण लैंडस्लाइड; मलबे से बंद हुआ सुरंग का गेट, 7 मजदूरों की मौत, 20 अब भी फंसे

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

नूरिस्तान में भीषण बाढ़ से 20 की मौत, 80 घायल और 100 से अधिक लापता संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस माता-पिता संग महाकाल की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन योगी कैबिनेट की बैठक में 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर दिल्ली कैपिटल्स के स्टार क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर लगे दुष्कर्म के आरोप India-US ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में गरजे पीएम मोदी सिक्किम टनल पर भीषण लैंडस्लाइड