Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सत्येंद्र जैन के बाद मनीष सिसौदिया का जेल जाने का नंबर—अरविंद केजरीवाल

by Raju Chaurasia • June 2, 2022
Advertisement
Ad

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल पहुंचे दिल्ली सरकार के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन के बाद अरविंद केजरीवाल ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की आशंका जताई है। सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी करती आ रही है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि जल्द डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जेल भेजा जा सकता है।

अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को जारी एक बयान में चौंकाने वाला आरोप लगाया है। उन्होंने कहा-“मैंने कुछ महीने पहले ही घोषणा कर दी थी कि केंद्र सरकार सत्येंद्र जैन को एक फर्जी मामले में गिरफ्तार करने जा रही है। विश्वसनीय सूत्रों ने मुझे सुझाव दिया है कि मनीष सिसोदिया जल्द ही गिरफ्तार होने जा रहे हैं, केंद्र ने सभी एजेंसियों को उनके खिलाफ फर्जी मामले बनाने का आदेश दिया है। मैं पीएम मोदी से AAP के सभी मंत्रियों और विधायकों को सलाखों के पीछे डालने का अनुरोध करता हूं और सभी केंद्रीय एजेंसियों को एक बार में सभी जांच करने के लिए कहता हूं। आप जितने चाहें उतने छापेमारी करें। आप एक बार में एक मंत्री को गिरफ्तार करते हैं, यह सार्वजनिक कार्यों में बाधा डालता है। वे जैन, सिसोदिया को जेल भेजने के पीछे की राजनीति नहीं जानते; इससे देश को ही नुकसान होगा।”

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.