Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शादीशुदा बॉयफ्रेंड निकला हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी का हत्यारा

by Arpita Singh • June 17, 2025
सिम्मी चौधरी

शादीशुदा बॉयफ्रेंड निकला हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी का हत्यारा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में मॉडल के प्रेमी सुनील को गिरफ्तार किया है, जो शादीशुदा बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शीतल आखिरी बार अपने प्रेमी सुनील के साथ देखी गई थी। जांच के दौरान पानीपत की एक नहर से सुनील की गाड़ी बरामद हुई, जिससे शक गहरा गया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में शीतल की हत्या में सुनील के शामिल होने के संकेत मिले।

शीतल की बहन नेहा ने पानीपत के मतलौडा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 14 जून को दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि शीतल उस दिन अहर गांव में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी।

इसके बाद, सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र की नहर से एक युवती का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी के रूप में की गई। शव पर चोट के निशान पाए गए। डीएसपी राजबीर सिंह ने पुष्टि की कि युवती की हत्या की गई है।

डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि लापता होने से पहले शीतल एक कार्यक्रम में भाग लेने गई थी और उसी दिन परिवार की ओर से पुलिस को यह सूचना दी गई थी कि उसके मित्र ने उसके साथ मारपीट की है। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई और सुनील को गिरफ्तार किया गया।

शीतल पानीपत में अपनी बहन के साथ रहती थी और गानों के वीडियो में मॉडलिंग करती थी। पुलिस अब इस हत्या के पीछे के कारणों और घटना की विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.