Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

विवाहिता ने दो बेटियों के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या

by यूनिक समय • May 1, 2021
Advertisement
Ad

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के रूपईडीहा थानांतर्गत बंजरिया गांव में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ कुएं में कूदकर शुक्रवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। नानपारा मंडल के उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) जंग बहादुर यादव ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि बंजरिया निवासी संदीप वर्मा की पत्नी कौशल्या (28) पारिवारिक कलह के कारण अपनी बेटियों रागिनी (पांच) एवं प्रियंका (तीन) को साथ लेकर गांव में स्थित कुएं में कूद गई। पुलिस ने तीनों शव कुएं से बाहर निकलवाए।

डीएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में कौशल्या की मां कामिनी देवी की तहरीर पर मृतका के पति संदीप वर्मा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है और संदीप की तलाश की जा रही है। यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मुदकमा दर्ज कर लिया गया है
वहीं, पिछले महीने खबर सामने आई थी कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी। जहां ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसे बचाने के बजाए सुसराल वाले वीडियो बनाते रहे। महिला की मौत के बाद ही उनके कैमरे बंद हुए। आत्महत्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। मायकेवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उधर, महिला की सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पति समेत अन्य लोग फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुदकमा दर्ज कर लिया गया है।

मारपीट शुरू कर दी
मामला छपार थाना क्षेत्र के दत्तियाना गांव का है। जानकारी के मुताबिक पलड़ी गांव निवासी अनिल की पुत्री कोमल की शादी दो वर्ष पूर्व छपार थाना क्षेत्र के दत्तियाना गांव निवासी आशीष पुत्र देवेंद्र से हुई थी। मायकेवालों के मुताबिक शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने कोमल के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। छह माह पहले उसे ससुरालियों ने घर से निकाल दिया था, लेकिन रिश्तेदारों ने समझाबुझाकर कोमल को वापस ससुराल भिजवा दिया था। आरोप है कि कुछ समय बाद पति व सास ने फिर से मारपीट शुरू कर दी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.