Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पंजाब की पटाखा फैक्टरी में हुआ भीषण विस्फोट, 4 की मौत और कई घायल

by Arpita Singh • May 30, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पंजाब के मुक्तसर में देर रात एक पटाखा फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। यह हादसा लंबी हलके के नजदीकी गांव सिंघेवाला-फतूहीवाला के खेतों में स्थित फैक्टरी में हुआ, जहां पर दो मंजिला इमारत विस्फोट के चलते पूरी तरह ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि 25 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटाखा निर्माण का कार्य उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार के अधीन चल रहा था, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। घटनास्थल पर कार्सेर कंपनी के तैयार पटाखों के बक्से तथा हरियाणा नंबर की एक लोडिंग गाड़ी (छोटा हाथी) बरामद हुई है, जो खाली डिब्बों से भरी थी। विस्फोट की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

पटाखा फैक्टरी में दो शिफ्टों में लगभग 40 मजदूर काम करते थे, जिनमें अधिकतर उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी श्रमिक थे। कई मजदूर अपने परिवारों के साथ वहीं रह रहे थे। हादसे के वक्त कई मजदूर फैक्टरी में मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी अरुण सक्सेना के अनुसार, वह फैक्टरी के सामने खुले में सो रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हुआ और चंद सेकंड में पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी, एसपी (डी) मनमीत सिंह, डीएसपी जसपाल सिंह और थाना प्रभारी कर्मजीत कौर घटनास्थल पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्यों में डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन एस फोर्स मदद कर रही है। हाइड्रो मशीन की सहायता से मलबा हटाया जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.