Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बारिश के कारण रद हुआ मैच, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

by यूनिक समय • November 22, 2022
IND-vs-NZ

बारिश के कारण रद हुआ मैच, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

बारिश के कारण तीसरा और आखिरी मैच रद हो गया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैच की सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया है। भारत के सामने 161 रन का लक्ष्य था लेकिन टीम का स्कोर जब 9 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन था, तब बारिश के कारण खेल रोक देना पड़ा। बारिश इतनी तेज थी कि मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया।

भारत की खराब शुरुआत

161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने एक के बाद एक शुरुआत में 21 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाए। लेकिन जब टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट खोकर 75 रन था, बारिश के कारण खेल रोक देना पड़ा औऱ DLS के तहत मुकाबला टाई हो गया।

न्यूजीलैंड की पारी, कॉनवे और फिलिप्स का अर्धशतक

न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स और डेवॉन कॉनवे ने अर्धशतकीय पारी खेली। फिलिप्स 54 रन बनाकर आउट हुए जबकि कॉनवे  ने 59 रन की पारी खेली।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.