Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: चांदी व्यापारी की कार से डेढ़ करोड़ नकद और सोने के बिस्कुट हुए बरामद

by Arpita Singh • May 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे स्थित जाबरा टोल प्लाजा पर आयकर विभाग और मांट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक चांदी व्यापारी की कार से बड़ी मात्रा में नकदी और सोना बरामद हुआ। जांच के दौरान बुधवार को कार से कुल डेढ़ करोड़ रुपये नकद और 450 ग्राम सोने के बिस्कुट जब्त किए गए। नकदी इतनी अधिक थी कि गिनती के लिए नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी और अधिकारियों को करीब दो घंटे तक रकम गिननी पड़ी।

चांदी व्यापारी की कार की तलाशी मथुरा जिले के मांट क्षेत्र में टोल प्लाजा पर की गई। आयकर विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध वाहन मथुरा से दिल्ली की ओर जा रहा है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर स्विफ्ट कार को रोका, जिसमें यह बड़ी रकम बरामद हुई।

छानबीन में सामने आया कि कार में मौजूद व्यक्ति की पहचान मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के माधव कुंज निवासी दीपक खंडेलवाल के रूप में हुई, जो चांदनी चौक (दिल्ली) से चांदी और सोना खरीदकर आगरा में बेचते हैं। दीपक ने बताया कि आगरा में चांदी की बिक्री के बाद वह यह रकम लेकर दिल्ली लौट रहे थे।

पूछताछ के बाद आयकर विभाग ने दीपक खंडेलवाल को नोटिस जारी कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीम में आयकर विभाग के उप निदेशक (अन्वेषण) हार्दिक अग्रवाल के नेतृत्व में अधिकारी लोकेश उत्प्रेति, रंजन सैनी, घनश्याम राठौर, संदीप गुप्ता और शिवम श्रीवास्तव शामिल थे।

यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका को लेकर की गई थी। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद नकदी और सोने का पूरा स्रोत क्या है और क्या यह संपत्ति वैध है या नहीं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.