Wed, Sep 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ेगा आस्था का सैलाब; सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन ने तैयार किया ‘प्लान’

by Tarun Bhardwaj • September 9, 2026
A tidal wave of devotion will surge in Barsana on Radha Ashtami

Mathura: राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ेगा आस्था का सैलाब; सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन ने तैयार किया ‘प्लान’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। बरसाना में आगामी 18 और 19 सितंबर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक एवं पावन ‘राधा अष्टमी’ उत्सव को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राधा अष्टमी पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर से लेकर पूरे मेला क्षेत्र तक यातायात, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की विशेष कार्ययोजना लागू की गई है।

प्रवेश और निकासी के लिए बनाए गए अलग-अलग मार्ग

बरसाना डाक बंगले में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अमरेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समन्वय बैठक में दर्शन व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस व्यवस्था के तहत राधारानी मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए ‘श्रीजी गेट’ और ‘लाडो गेट’ तय किए गए हैं, जिसके लिए दोनों तरफ की छोटी और बड़ी सीढ़ियों का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही दर्शन के बाद मंदिर प्रांगण में भीड़ का दबाव न बने, इसके लिए श्रद्धालुओं की निकासी केवल एक दिशा से यानी ‘जयपुर मंदिर’ की ओर से रखी गई है।

बॉक्स फॉर्मेशन से नियंत्रित होगी भीड़

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ‘बॉक्स फॉर्मेशन’ तकनीक के तहत लोगों की आवाजाही कराई जाएगी। आपातकालीन स्थिति से निपटने और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे बरसाना मेला क्षेत्र को विभिन्न जोन और सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहाँ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की शिफ्टवार तैनाती रहेगी।

अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

समन्वय गोष्ठी के उपरांत प्रशासनिक दल ने बरसाना मेला क्षेत्र और मंदिर मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने विद्युत, स्वास्थ्य, सफाई और पेयजल से जुड़े विभागों को समय से सभी तैयारियां पूर्ण करने और लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, सीओ अनिल कुमार सिंह, ईओ कल्पना बाजपेई और थाना प्रभारी अजीत सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Tech News: Meta ने लॉन्च किया AI एजेंट ‘Muse’; यूजर के कहने पर खुद करेगा काम और बुकिंग

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ेगा आस्था का सैलाब; प्रशासन ने तैयार किया ‘प्लान’ Meta ने लॉन्च किया AI एजेंट ‘Muse’; यूजर के कहने पर खुद करेगा काम और बुकिंग अमेरिका के हमले के बाद जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर ईरान ने 20 मिसाइलें दागीं अयोध्या में CM योगी का बड़ा ऐलान; आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाया BRICS समिट में भाग लेने के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं राष्ट्रपति पुतिन आशा भोसले की 93वीं जयंती पर रिलीज हुआ उनका आखिरी गाना वडोदरा में PM मोदी ने 35,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात अब लाल की जगह नीली जींस-टीशर्ट में दिखेंगे समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता