Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: नीले ड्रम ने मचाई सनसनी, पत्नियों के प्रेमियों से डरे पति

by Arpita Singh • March 27, 2025
नीले ड्रम ने मचाई सनसनी

मथुरा: नीले ड्रम ने मचाई सनसनी, पत्नियों के प्रेमियों से डरे पति

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। कुछ दिनों पहले मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड ने मथुरा क्षेत्र सहित सभी जगह सनसनी फैला दी है। एक पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के शव के 15 टुकड़े करके नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से पैक करने की घटना के बाद सोशल मीडिया पर नीला ड्रम चर्चा का विषय बन गया है।

इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर नीले ड्रम को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं और मीम्स वायरल हो रहे हैं। कुछ यूट्यूबरों ने तो ऐसी रील्स बनाई हैं जिन्हें देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं। मेरठ की इस घटना के बाद वे पुरुष अधिक भयभीत हैं।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने की कोशिश की हो। लेकिन मेरठ के इस मामले में हत्या का तरीका बेहद चौंकाने वाला था। पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर सौरभ की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फिर शव को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से पैक कर दिया, ताकि हत्या का खुलासा न हो सके। हालांकि, यह जघन्य अपराध जल्द ही उजागर हो गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। जिसने भी सुना, वही मुस्कान और साहिल को कोस रहा है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि अग्नि के सामने सात फेरे लेकर सौरभ को अपना पति मानने वाली मुस्कान अपने सात वचनों को इस तरह से निभाएगी। कान्हा की नगरी में रहने वाले लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि कोई महिला इस हद तक जा सकती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.