Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura Boat Accident: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15; ढोलक बजाते वायरल हुए यश भल्ला और मोनिका का शव बरामद

by Tarun Bhardwaj • April 13, 2026
Death toll in Mathura Boat Accident rises to 15

Mathura Boat Accident: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15; ढोलक बजाते वायरल हुए यश भल्ला और मोनिका का शव बरामद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। वृंदावन के केसी घाट पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक नाव हादसे में सोमवार सुबह रेस्क्यू टीम को दो और सफलताएं मिलीं, लेकिन इसके साथ ही मृतकों का कुल आंकड़ा 15 तक पहुंच गया है। यमुना की लहरों में पिछले चार दिनों से जारी सर्च ऑपरेशन के बीच आज सुबह 8 बजे लुधियाना के रहने वाले यश भल्ला (22) और मोनिका टंडन के शव बरामद किए गए।

भजन-कीर्तन करते हुए दुनिया छोड़ गए यश

हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लुधियाना के यश भल्ला पूरी श्रद्धा के साथ नाव में ढोलक बजाते और भजन गाते नजर आ रहे हैं। यश पहली बार वृंदावन आए थे और बांके बिहारी ग्रुप के साथ संकीर्तन मंडल का हिस्सा थे। उनके पिता रेहड़ी लगाकर कपड़े बेचते हैं। यश का शव देवरा बाबा आश्रम के पास से बरामद हुआ। परिजनों ने रुंधे गले से उनकी पहचान की।

मोनिका की 6 महीने पहले हुई थी शादी

लुधियाना के दुगरी की रहने वाली मोनिका टंडन का शव बंगाली घाट के पास से मिला।मोनिका की शादी महज 6 महीने पहले हुई थी। उनके पति विदेश में रहते हैं और मोनिका भी जल्द ही उनके पास जाने वाली थीं। वह अपनी सास के साथ दर्शन करने आई थीं, लेकिन काल ने उन्हें हमेशा के लिए अपनों से दूर कर दिया।

200 लोगों की टीम

प्रशासन के मुताबिक, पानी में रहने के कारण मृतकों का शव फूलकर ऊपर आ गए थे, जिन्हें रस्सी की मदद से बाहर निकाला गया। सेना, NDRF और SDRF की करीब 200 लोगों की टीम अब भी यमुना की खाक छान रही है। अब केवल एक श्रद्धालु पंकज मल्होत्रा (40) लापता हैं, जो हिमाचल प्रदेश की एक स्टील कंपनी में मैनेजर थे। अब तक 22 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है।

नाविक और ठेकेदार भेजे गए जेल

हादसे की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा थी और नाव डगमगा रही थी। श्रद्धालुओं ने नाविक पप्पू निषाद से नाव रोकने की विनती की, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। नाव दो बार पीपा पुल (पांटून) से टकराने से बची, लेकिन तीसरी बार जोरदार टक्कर हुई और 38 श्रद्धालुओं से भरी नाव बीच नदी में समा गई। पुलिस ने नाविक पप्पू और पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Noida Protest: सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हिंसक हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन; फेज-2 में पुलिस पर पथराव, गाड़ियां फूंकीं

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

33°C गर्मी में ‘हुडी’ पहनने की एक भूल ने खोला मर्डर का राज यूपी बीजेपी के नए संगठन की आधिकारिक सूची जारी Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित