यूनिक समय, मथुरा। धर्मनगरी मथुरा और वृंदावन रविवार को एक बड़े राजनीतिक और आध्यात्मिक समागम का गवाह बनने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने पदभार के बाद पहली बार ब्रजभूमि आ रहे हैं। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के भी शामिल होने की प्रबल संभावना है, जिसे लेकर भाजपाइयों और प्रशासनिक अमले में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बांकेबिहारी के दर्शन से होगी शुरुआत प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे आराध्य के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वे वृंदावन के छटीकरा रोड स्थित अक्षयपात्र परिसर जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम 'मन की बात' के विशेष सत्र में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, अधिकारियों के साथ समीक्षा यह दौरा केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि संगठन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।अक्षयपात्र परिसर में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम योगी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे और उन्हें आगामी लक्ष्यों के लिए मंत्र देंगे। इसके बाद पांचजन्य प्रेक्षागृह में उच्चाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर चर्चा होगी। सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बांकेबिहारी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सेवायत गोस्वामियों से दर्शन-पूजन की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की ताकि आम श्रद्धालुओं को भी असुविधा न हो। पुलिस प्रशासन ने अक्षयपात्र और चंद्रोदय मंदिर में 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए तैयार की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। भाजपाइयों में जश्न का माहौल नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहले मथुरा आगमन को यादगार बनाने के लिए स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत की योजना बनाई है। मार्ग में जगह-जगह होर्डिंग्स और स्वागत द्वार सजाए जा रहे हैं। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Cricket News: ICC का कड़ा प्रहार; टी20 विश्व कप से बांग्लादेश को किया बाहर, स्कॉटलैंड की हुई ‘वाइल्ड कार्ड’ एंट्री