Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura Breaking News: मतदाता सूची पुनरीक्षण का नया शेड्यूल जारी; 6 जनवरी को होगा प्रारूप प्रकाशन

by Tarun Bhardwaj • December 31, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नए कार्यक्रम की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तिथियों में संशोधन किया गया है। अब मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को होगा।

इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक ली जाएंगी। दावे और आपत्तियों का निस्तारण तथा नोटिस की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक पूरी की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि प्रारूप प्रकाशन के बाद मतदाता सूची का ध्यानपूर्वक मिलान कर लें। यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो सीधे जिलाधिकारी या अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन दावे और आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जनपद में अब तक 15 लाख 73 हजार 575 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, जो लगभग 81 प्रतिशत है। वहीं 1 लाख 66 हजार 649 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। सूची में 55 हजार से अधिक मृत, 1 लाख 13 हजार से ज्यादा पता न चलने वाले, 1 लाख 77 हजार से अधिक स्थायी रूप से स्थानांतरित, 23 हजार से ज्यादा पहले से पंजीकृत तथा कुछ अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल, राजनैतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी आकाश चौधरी, कांग्रेस आदित्य तिवारी, बहुजन समाज पार्टी मुनेन्द्र सिंह निगम, प्रेमप्रकाश तथा समाजवादी पार्टी से वीरेंद्र यादव उपस्थित थे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking News: राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने परिवार संग की गिरिराज जी की दंडवती परिक्रमा

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.