Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura Breaking News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन में मथुरा के दो वरिष्ठ नेता बने प्रस्तावक

by Tarun Bhardwaj • December 13, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। लखनऊ में हुई भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मथुरा जिले से दो वरिष्ठ नेताओं ने प्रस्तावक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नामांकन में मथुरा की मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी तथा भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव प्रस्तावक बने।

संगठनात्मक दृष्टि से दोनों नेताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक संगठनात्मक निर्वाचन लोकतांत्रिक मूल्यों और परंपराओं का उत्कृष्ट उदाहरण होते हैं। प्रदेश अध्यक्ष के चयन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि राजेश चौधरी एवं महानगर अध्यक्ष का प्रस्तावक के रूप में चयन यह दर्शाता है कि पार्टी नेतृत्व को मथुरा के समर्पित कार्यकर्ताओं पर पूर्ण विश्वास है।

भाजपा के जिला प्रवक्ता सचिन चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को बधाई दी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Breaking News: ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान; मंत्रालय ने MP DGP को हाई अलर्ट किया

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.