Fri, Sep 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के किए दर्शन व पूजन-अर्चन; श्रद्धालुओं को किया संबोधित

by Tarun Bhardwaj • September 4, 2026
CM Yogi offered prayers and worshipped Lord Shri Krishna at the Shri Krishna Janmabhoomi Temple

Mathura: सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के किए दर्शन व पूजन-अर्चन; श्रद्धालुओं को किया संबोधित

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में गो-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं और ब्रजवासियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

सीएम योगी के संबोधन की बड़ी बातें

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 5,200 वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने इसी पावन भूमि पर प्रकट होकर आर्यावर्त में धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना की थी। भारत पर कई आक्रमण हुए, लेकिन सनातन की आस्था को कोई नहीं मिटा सका। जिन्होंने सनातन को मिटाने का दुस्साहस किया, वे खुद मिट्टी में मिल गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार जनभावनाओं और धार्मिक आस्था का पूर्ण सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन, बरसाना और गोवर्धन क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य चल रहे हैं। सरकार नागरिकों की सुरक्षा, किसानों के कल्याण और ब्रज के सांस्कृतिक वैभव को सहेजने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोटबैंक की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारें डर के कारण यहां आने से कतराती थीं, जिनके कृत्यों से ही जवाहर बाग जैसी अप्रिय घटनाएं हुईं। अब जवाहर बाग की घटना नहीं, बल्कि आज ब्रजभूमि जन्मोत्सव, रंगोत्सव और वैष्णव कुंभ के उल्लास के साथ आगे बढ़ रही है।

विपक्षी विचारधारा पर हमला बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि डबल इंजन सरकार की आस्था श्रीकृष्ण, श्रीराम, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी में है, वहीं समाज में जहर घोलने वाली ताकतों को युवाओं के भविष्य या महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

उन्होंने घोषणा की कि यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से अयोध्या और काशी की तर्ज पर मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं और भव्य स्वरूप विकसित किया जा रहा है। भगवद्गीता का संदर्भ देते हुए मुख्यमंत्री ने निष्काम भाव से कर्तव्य पथ पर चलने और देश व समाज की प्रगति के लिए ईमानदारी से काम करने का संदेश दिया।

अंत में उन्होंने सांस्कृतिक पुनर्जागरण का उल्लेख करते हुए कहा कि 1528 में विदेशी आक्रांताओं द्वारा दबाने के प्रयासों के बावजूद आज राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनकर तैयार है और अब ब्रजभूमि के सर्वांगीण विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: जंतर-मंतर विवाद: निशु आजाद के पिता पर हमले को लेकर CJP का पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर जोरदार प्रदर्शन

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

जंतर-मंतर से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर CJP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ISRO ने लॉन्च किया ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05 मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम; बांके बिहारी मंदिर में हुई दिव्य मंगला आरती भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पीयूष गोयल का बड़ा अपडेट सीएम योगी ने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का किया लोकार्पण बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर ठाकुरजी पहनेंगे 12 लाख की खास पोशाक यूट्यूबर और एजुकेटर नितिश राजपूत की ‘बिग बॉस 20’ में हो सकती है ग्रैंड वाइल्ड कार्ड एंट्री बरसाना में तेज प्रताप यादव ने की गौ-सेवा