Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच हुई मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली

by Arpita Singh • June 2, 2025
पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़

मथुरा: पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच हुई मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को जैंत क्षेत्र में मघेरा चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक अपाचे बाइक सवार युवक अंकुर भारद्वाज को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जांच में पता चला है कि हिस्ट्रीशीटर अंकुर भारद्वाज पर विभिन्न थानों में कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला भी शामिल है।

मुठभेड़ में शामिल टीम में जैंत थाना प्रभारी अश्विनी कुमार, एसएसआई महावीर सिंह, राल चौकी प्रभारी मोमराज सिंह, छटीकरा हल्का प्रभारी नरेश कुमार भाटी, रामदेव शर्मा और सतेंद्र जैसे अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.