Wed, Sep 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: छाता शुगर मिल चालू कराने की मांग को लेकर किसानों का उग्र धरना; बैलगाड़ियों व ट्रैक्टरों से पहुंचे सैकड़ों लोग

by Tarun Bhardwaj • September 8, 2026
Farmers stage a fierce protest demanding the reopening of Chhata Sugar Mill

Mathura: छाता शुगर मिल चालू कराने की मांग को लेकर किसानों का उग्र धरना; बैलगाड़ियों व ट्रैक्टरों से पहुंचे सैकड़ों लोग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। छाता में लंबे समय से बंद पड़ी शुगर मिल को पुनः संचालित कराने की मांग को लेकर स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। इस जनआंदोलन में किसानों के साथ-साथ महिलाएं, युवा, बच्चे और भूतपूर्व सैनिक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। धरना स्थल पर पहुंचे लोगों का कहना है कि शुगर मिल के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों किसानों को अपनी फसल का सही दाम मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

बैलगाड़ियों और ट्रैक्टरों के काफिले के साथ पहुंचे ग्रामीण

आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल रहा है। छाता कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों लोग बैलगाड़ियों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के काफिले के साथ धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं।

ग्राम दद्दीगढ़ी से किसान, महिलाएं और बच्चे हाथों में गन्ना लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। दिनभर नारेबाजी के बाद रात के समय भी किसान धरना स्थल पर डटे रहे, जहां भजन-कीर्तन और पारंपरिक लोकगीतों के जरिए मिल चालू कराने की मांग बुलंद की गई।

मांग पूरी होने तक आंदोलन का ऐलान

भूतपूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष सूबेदार ललित कर्मयोगी ने आंदोलनकारियों का नेतृत्व करते हुए मिल को अतिशीघ्र शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक छाता शुगर मिल को दोबारा चालू नहीं कर दिया जाता, तब तक यह जनआंदोलन समाप्त नहीं होगा। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय न लिया गया तो इस मुहिम को पूरे प्रदेश स्तर पर बंद पड़ी अन्य मिलों के खिलाफ भी विस्तारित किया जाएगा।

गन्ना मंत्री की घोषणा

प्रदर्शन के दौरान गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण द्वारा पूर्व में दी गई घोषणा का भी प्रमुखता से जिक्र किया गया। मंत्री ने छाता में डबल एथनॉल प्लांट, शुगर मिल और बिजली संयंत्र स्थापित करने तथा मुख्यमंत्री द्वारा इसका जल्द शिलान्यास कराए जाने का आश्वासन दिया था। आंदोलनकारियों ने मांग की है कि इस घोषणा को कागजों से निकालकर धरातल पर जल्द से जल्द कार्य शुरू कराया जाए।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP: अयोध्या में CM योगी का बड़ा ऐलान; आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाया, ₹5 लाख के मुफ्त इलाज की भी घोषणा

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

‘नीला ड्रम’ मर्डर केस में मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल दोषी करार मोदी कैबिनेट का किसानों को बड़ा तोहफा; रबी फसलों के MSP में भारी बढ़ोतरी ओपनएआई ने पेश किए AI एजेंट्स ‘Dots’ और ‘GPT-6.1 Sol’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने AI का नाम बदलकर किया SI चुनाव आयोग ने वोटर फॉर्म 6 से हटाया गया अतिरिक्त घोषणापत्र मथुरा-वृंदावन नगर निगम के भूतेश्वर स्थित मुख्यालय में सफाई मित्र सम्मान एवं सुरक्षा शिविर’ का भव्य आयोजन भाजपा विधायक राजेश चौधरी को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी Asian Games 2026 में तीरंदाजी में भारत का दबदबा