Tue, Sep 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर में हुआ भव्य आयोजन; वर्ष में एक बार होने वाली दिव्य भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

by Tarun Bhardwaj • September 8, 2026
Grand event held at Shri Rangeshwar Mahadev Temple

Mathura: श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर में हुआ भव्य आयोजन; वर्ष में एक बार होने वाली दिव्य भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। ऐतिहासिक एवं पौराणिक श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिक परंपरा के अनुसार भगवान श्री रंगेश्वर महादेव जी का भव्य एवं दिव्य धार्मिक आयोजन अपार श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य भूत बंगले की मनमोहक सजावट की गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।

महारुद्राभिषेक और अघोरी श्रृंगार के साथ शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान

दिनभर चले धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान मंदिर प्रांगण शिव भक्ति के जयकारों से गुंजायमान रहा। प्रातःकाल भगवान श्री रंगेश्वर महादेव जी का विधि-विधान के साथ महारुद्राभिषेक एवं रुद्र यज्ञ संपन्न कराया गया। इसके उपरांत प्रभु का अलौकिक अघोरी श्रृंगार कर शस्त्रार्चन किया गया, जिसके दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। आयोजन के दौरान कलाकार लड्डू द्वारा प्रस्तुत काली तांडव नृत्य एक्ट ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर और मंत्रमुग्ध कर दिया।

वर्ष में एक बार होने वाली भस्म आरती में उमड़ा जनसैलाब

आयोजन का मुख्य आकर्षण मध्यरात्रि 12 बजे संपन्न हुई भगवान श्री रंगेश्वर महादेव जी की दिव्य भस्म आरती रही। यह विशेष भस्म आरती संपूर्ण वर्ष में केवल एक बार आयोजित की जाती है। मध्यरात्रि को भस्म आरती के अलौकिक क्षणों का साक्षी बनने और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर परिसर में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मंदिर के पुजारी नीरज गोस्वामी एवं पुजारी विजय गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि संध्या काल से ही श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया था। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लाखों भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर बाबा रंगेश्वर महादेव के दिव्य दर्शन किए और पुण्य लाभ अर्जित किया। देर रात तक चला यह संपूर्ण आयोजन पूरी तरह से शिव भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिवार संग बांके बिहारी के किए दर्शन; गोपनीय दौरे पर पहुंचे वृंदावन

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाली दिव्य भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिवार संग बांके बिहारी के किए दर्शन दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने बनाया 708 रन का विशाल स्कोर दिल्ली के सत्य निकेतन मामले में फरार इमारत मालिक हरिराम राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में मथुरा में UGC नीतियों को लेकर करणी सेना और सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम DM को सौंपा ज्ञापन आज खत्म हो रही है LPG e-KYC की समय सीमा एपल का ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट 9 सितंबर को वरुण धवन ने की फिल्म ‘हनुमान अंश’ की तारीफ