Sun, Aug 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जीप कंपास कार बनी आग का गोला; श्रद्धालुओं ने कूदकर बचाई जान

by Tarun Bhardwaj • August 7, 2026
Jeep Compass bursts into flames while moving on Yamuna Expressway

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जीप कंपास कार बनी आग का गोला; श्रद्धालुओं ने कूदकर बचाई जान

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक चलती जीप कंपास कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि कार से धुआं उठते ही उसमें सवार तीनों लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में कार धू-धू कर जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

माइलस्टोन-70 के पास हुआ हादसा

थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा-आगरा मार्ग पर माइलस्टोन-70 के समीप रात करीब 11 बजे यह हादसा घटित हुआ, जब दिल्ली से आगरा स्थित गुरुद्वारे में दर्शन करने जा रहे गुरुजीत सिंह, दलवीर सिंह और जसवीर सिंह अपनी जीप कंपास कार (DL3CCM5495) में सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलती गाड़ी में अचानक बोनट से तेज धुआं निकलता देख चालक ने बिना समय गंवाए तुरंत गाड़ी रोकी और तीनों यात्री फौरन बाहर कूद गए। यात्रियों के बाहर निकलते ही आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते कार विकराल रूप धारण कर आग का गोला बन गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड

घटना की जानकारी मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम ने तुरंत स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया। इसके बाद बाजना कट चौकी प्रभारी हरेंद्र तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम व दमकल की गाड़ी भी तुरंत स्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। कार में लगी भीषण आग के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क से हटवाकर यातायात दोबारा सुचारू कराया।

तकनीकी खराबी की आशंका, जांच जारी

चौकी प्रभारी हरेंद्र तोमर ने बताया कि यात्रियों की समय पर दिखाई गई सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्राथमिक जांच में आग लगने की मुख्य वजह गाड़ी में आई कोई तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: मथुरा रिफाइनरी क्रूड ऑयल पाइपलाइन चोरी कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; MP के तेल कारोबारी की 19.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

नेपाल की त्रासदी पर छलका अमिताभ बच्चन का दर्द हल्द्वानी में खरगे की सभा के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ पर भड़के राहुल गांधी NTA ने जारी किया यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट मथुरा के भूतेश्वर अखाड़े में रक्षाबंधन पर लगा पहलवानों का महाकुंभ मथुरा के गोवर्धन में चलती स्वीफ्ट कार में लगी भीषण आग सोनाल दिनुशा ने रचा इतिहास; भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में जड़े 3 शतक डाक विभाग ने GDS के 25,000 से अधिक पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी गोवर्धन के नगला छिंगा गांव के भुवनेश कुमार ने UPSC CAPF में हासिल की 245वीं रैंक