Sat, Sep 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजी कान्हा की नगरी; 200 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भाजपा ने निकाली भव्य यात्रा

by Tarun Bhardwaj • August 13, 2026
Kanha's city echoed with chants of 'Bharat Mata Ki Jai'

Mathura: ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजी कान्हा की नगरी; 200 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भाजपा ने निकाली भव्य यात्रा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व से पूर्व मथुरा शहर पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा गुरुवार दोपहर को शहर में भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। विकास बाजार स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू हुई इस विशाल यात्रा में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे कार्यकर्ताओं और ‘जय हिंद’ व ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशप्रेम की भावना से भर गया।

200 मीटर लंबा तिरंगा बना मुख्य आकर्षण

इस तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण कार्यकर्ताओं द्वारा लेकर चला जा रहा 200 मीटर लंबा भव्य तिरंगा रहा। यह विशाल यात्रा विकास बाजार से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों होली गेट और भरतपुर गेट से होती हुई भगत सिंह पार्क पहुंची, जहां इसका विधिवत समापन हुआ। यात्रा के दौरान होली गेट पर सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू के नेतृत्व में यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक: प्रभारी मंत्री संदीप सिंह

मथुरा के प्रभारी मंत्री व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं और अस्मिता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं, और देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाए रखना हर नागरिक का परम कर्तव्य है।

आजादी अधिकारों के साथ जिम्मेदारी भी सिखाती है: श्रीकांत शर्मा

मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन अमर बलिदानियों की याद दिलाता है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी हमें केवल अधिकार ही नहीं देती, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का अहसास भी कराती है। हर नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर समाज और देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

तिरंगा हर भारतीय को एक सूत्र में बांधता है: विधायक राजेश चौधरी

भाजपा प्रदेश महामंत्री व मांट विधायक राजेश चौधरी ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा देश की अखंडता का संदेश देती है। राष्ट्रीय ध्वज जाति, धर्म से ऊपर उठकर हर भारतीय को एक सूत्र में पिरोता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को मथुरा के प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विशाल यात्रा में ये दिग्गज रहे मौजूद

इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, कार्यक्रम संयोजक चंद्रपाल कुंतल, सहसंयोजक दीपक गोला, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र राणा, ललित गौतम, सुरेंद्र सिंह प्रधान, संजय शर्मा, मलय राठौर, पूजा चौधरी, कल्पना गर्ग, नीलम पांडे, पार्षद अंकुर गुर्जर, शिवकुमार रावत, पूर्व मेयर मुकेश आर्य बंधु, भुवन भूषण कमल, सुल्तान सिंह तरकर, डीपी गोयल, मुकेश खंडेलवाल, यज्ञदत्त कौशिक, नितिन कौशिक सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व शहरवासी उपस्थित रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Awarapan 2: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का धमाकेदार आगाज़; एडवांस बुकिंग में ही तोड़ा पहले पार्ट का लाइफटाइम रिकॉर्ड

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

स्वतंत्र भारद्वाज की हिरासत के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर 500 ड्रोन ने उकेरीं भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाएं श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मध्यरात्रि 12:05 बजे हुआ प्रभु का प्राकट्य सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के किए दर्शन व पूजन-अर्चन OMR शीट और नॉर्मलाइजेशन की जांच के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति जंतर-मंतर से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर CJP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ISRO ने लॉन्च किया ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05 मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम; बांके बिहारी मंदिर में हुई दिव्य मंगला आरती