Mon, Sep 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: UGC रोल बैक की मांग को लेकर करणी सेना और सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन; पैदल मार्च निकाल DM को सौंपा ज्ञापन

by Tarun Bhardwaj • September 7, 2026
Karni Sena and the 'Savarna Samaj' stage a massive protest demanding a rollback of the UGC decision

Mathura: UGC रोल बैक की मांग को लेकर करणी सेना और सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन; पैदल मार्च निकाल DM को सौंपा ज्ञापन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों और नीतियों के विरोध में सोमवार को मथुरा में श्री राजपूत करणी सेना और सवर्ण समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

कलेक्ट्रेट पर पैदल मार्च

UGC कानून को वापस लेने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बैठकर करीब आधा घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शन में मौजूद कुंवर नरेंद्र सिंह ने इसे ‘काला कानून’ करार देते हुए कहा कि सरकार को इसे हर हाल में वापस लेना होगा। उन्होंने किसान आंदोलन का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लिया था, उसी तरह छात्रों और सवर्ण समाज के विरोध को देखते हुए इस कानून को भी वापस लिया जाना चाहिए।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा 3 सूत्रीय ज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर अपनी तीन प्रमुख मांगें रखीं। ज्ञापन में मांग की गई कि UGC के वर्तमान नियम और नीतियां छात्रों व शैक्षणिक व्यवस्था के हितों के अनुकूल नहीं हैं, इसलिए इन्हें तत्काल वापस लिया जाए या इनमें जनहित में आवश्यक संशोधन किए जाएं। इसके साथ ही भगवान श्री कृष्ण की जन्म और लीला स्थली की पवित्रता बनाए रखने के लिए संपूर्ण ब्रज क्षेत्र में मांस, मदिरा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री व उपयोग पर पूरी तरह पाबंदी लगाने की मांग की गई। वहीं सनातन संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ गौ माता को अविलंब ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की अपील भी की गई।

जातिगत आरक्षण खत्म करने की मांग

प्रदर्शन के दौरान क्षत्रिय नेता मुकेश सिकरवार ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सवर्णों का समर्थन पाने वाली सरकार ही उनके बच्चों के भविष्य को प्रभावित करने वाले कानून ला रही है। उन्होंने मांग की कि देश में जातिगत आरक्षण व्यवस्था को समाप्त किया जाए और सीलिंग एक्ट की जमीनों के दुरुपयोग पर रोक लगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सवर्ण समाज किसी दल को सत्ता में बैठा सकता है, तो मांगें न पूरी होने पर उतार भी सकता है।

प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अजय सिंह, कुंवर विष्णु सिंह राजपूत, डॉ. सीताराम, शंकर सिंह, कप्तान सिंह, गिरधारी सिंह, प्रहलाद ठाकुर, राजेश राणा, तेजवीर सिंह, मनीष शर्मा, नितेश, रिंकू, श्यामू, लोकेश ठाकुर, राजू ठाकुर, मोहन श्याम, लक्ष्मी नारायण और प्रेमचंद सहित सवर्ण समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: आज खत्म हो रही है LPG e-KYC की समय सीमा; केवाईसी नहीं कराने पर अटक सकती है सब्सिडी और सिलेंडर बुकिंग

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में UGC नीतियों को लेकर करणी सेना और सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम DM को सौंपा ज्ञापन आज खत्म हो रही है LPG e-KYC की समय सीमा एपल का ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट 9 सितंबर को वरुण धवन ने की फिल्म ‘हनुमान अंश’ की तारीफ सत्य निकेतन इलाके में हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश मथुरा में गैस पाइपलाइन में रिसाव से लगी भीषण आग मथुरा के गोकुल में धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव द्वारकाधीश मंदिर में उल्लास के साथ मनाया गया नंदोत्सव